भोपाल। मप्र टाइगर स्टेट के साथ तेंदुए की देश में सर्वाधिक संख्या के चलते तेंदुआ स्टेट का तमगा भी हासिल कर चुका है। जबलपुर व उसके आस-पास के क्षेत्रों में 80 से लेकर 90 तेंदुए हैं। लेकिन, इनके संरक्षण को लेकर किसी तरह की दिलचस्पी देखने को नहीं मिल रही। अवैध खनन जंगली जानवरों के रहवास के इलाकों में हो रहा है। शिकारियों का जाल भी बढ़ा है।
हाल ही में तेंदुए का एक शावक मझौली के जंगल में घायल अवस्था में मिला था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से पता चला कि उसे कुत्तों से होने वाली घातक बीमारी केनाइन डिस्टेंपर थी। इस शावक जैसे अधिकतर तेंदुए खतरे की जद में हैं। जिले में वन्य प्राणियों के आवागमन का प्राकृतिक कॉरीडोर सिमटता जा रहा है। इनके क्षेत्र में शिकारियों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। जिले में तेंदुओं के शिकार का ग्राफ भी बढ़ा है। बीते तीन साल में जिले में 6 तेंदुओं की मौत हुई है। इनमें से दो तेंदुए फंदा लगने व दो तेंदुए शिकार के लिए बिछाए गए करंट से मृत हुए। विशेषज्ञों के अनुसार जंगल में वन भूमि के आसपास वैध व अवैध खनन व शहर से लगे क्षेत्र में निर्माण से ये एक जगह बंध कर रह गए हैं।
Share:
भोपाल। बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र चालीसबोडी तिराहे पर शहीदी सप्ताह मनाने को लेकर बैनर-पोस्टर टांगे जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस सिलसिले में पुलिस ने पुष्टि नहीं की है पर सोशल मीडिया में वायरल बैनर-पोस्टर कई सवाल उठा रहे हैं। बालाघाट जिले में रूपझर थाने की सोनेवानी पुलिस चौकी है। […]
मुख्यमंत्री को लेना है निर्णय, आदेश आज हो सकते हैं जारी भोपाल। प्रदेश के दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जेल महानिदेशक संजय चौधरी और महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षणा संजय राणा शनिवार को रिटायर्ड हो गए हैं। इसके बाद विशेष पुलिस महानिदेश के दो पद रिक्त हो गए हैं। इन पदों के लिए 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी […]
बाल आयोग ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र भोपाल। राजधानी के बिलाबोंग स्कूल की नर्सरी कक्षा की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर कुछ अहम बिंदुओं पर जांच करने की अनुशंसा की है। घटना के बाद कुछ अभिभावक आयोग पहुंचे हैं। इसके बाद […]
भोपाल। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर के सांसद राकेश सिंह रविवार को मुरैना में चुनावी सभाओं को संबोधित करने गए थे, लेकिन वे स्थानीय भाजना नेताओं के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की सभाओं में व्यस्त रहने की वजह से वे वापस लौट आए। स्थानीय भाजपा नेताओं ने राकेश […]