मनोरंजन

Birthday Special: राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं Manisha Koirala, कैंसर ने लगा दिया करियर पर ब्रेक


मुंबई। मनीषा कोइराला 90 को दशक की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया था। 1991 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सौदागर’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मनीषा ने कई यादगार फिल्में कीं, जिनके लिए उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते। बेहतीन अभिनय के जरिए मनीषा ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम किया और फिल्मी दुनिया में अपना एक मुकाम हासिल किया। 16 अगस्त 1970 को नेपाल में जन्मीं मनीषा आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

16 अगस्त 1970 को नेपाल के काठमांडू में जन्मीं मनीषा कोइराला के दादा विशेश्वर प्रसाद नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और पिता प्रकाश राजनीति में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। मनीषा की शुरुआती पहचान एक नेपाली बॉलीवुड अभिनेत्री की रही है। उन्होंने 1989 में नेपाली फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 90 के दशक में उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स जैसे सलमान, शाहरुख, आमिर, गोविंदा, संजय दत्त के साथ भी काम किया।


मनीषा का निजी जीवन काफी दर्दनाक रहा है। बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में देने के बाद एक वक्त ऐसा भी आया जब मनीषा कोइराला का करियर ढलान पर जाने लगा। इस गम से उबरने के लिए अभिनेत्री ने शराब और ड्रग्स का सहारा लेना शुरू कर दिया। मनीषा कोइराला ने साल 2010 में सम्राट दहल से शादी की, लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया।

साल 2012 में मनीषा की तबीयत अचानक कुछ ज्यादा खराब हुई। जिसके बाद वह मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हुईं। इलाज के दौरान उन्हें पता चला कि उनके गर्भाशय में कैंसर है। इस खबर के बाद से तो जैसे मनीषा के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह कुछ सोच नहीं पा रही थीं, उन्हें लग रहा था कि ये कैंसर उनको मार डालेगा। हालांकि इसके बाद मनीषा कोइराला ने न्यूयॉर्क में अपना इलाज कराया। लगभग एक साल चले ट्रीटमेंट के बाद जब वह ठीक होकर लौटीं तो उन्होंने फैंस को इसकी जानकारी दी।

मनीषा अब पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं और उनकी गाड़ी जिंदगी की पटरी पर तेजी से दौड़ रही है। कैंसर से उबरने के बाद मनीषा कोइराला ने अपनी किताब ‘हील्ड: हाउ कैंसर गेव मी ए न्यू लाइफ’ लॉन्च की। किताब के जरिए उन्होंने अपनी आपबीती और संघर्ष की कहानी बताई। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने फिल्म डियर माया से बॉलीवुड में वापसी की थी।

Share:

Next Post

बाबा महाकाल की सवारी में 20 साल से शामिल हो रहे हैं दारा खान

Tue Aug 16 , 2022
उज्‍जैन। श्री महाकालेश्वर भगवान (Lord Mahakaleshwar) की श्रावण-भादों माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में पांचवी सोमवार 15 अगस्त को सायं चार बजे बड़े धूमधाम के साथ निकली। इस दौरान सवारी में देश भक्ति का माहौल (atmosphere of devotion) देखने को मिला। सवारी में बाबा महाकाल की पालकी (Baba Mahakal’s Palki) से लेकर घुड़सवार […]