मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के करीबी और उनके राइट हैंड अलेक्जेंडर डुगिन (Aleksandr Dugin) की बेटी डारिया (Daria)की हत्या हो गई है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हत्या की ये कोशिश अलेक्जेंडर डुगिन के लिए की गई थी, किन्तु मौत डारिया की हो गई। ये हत्या उस वक्त हुई, जब वह अपनी लैंड क्रूजर प्राडो कार से घर जा रही थीं। ये हमला मास्को के पास हुआ, जहां उनकी कार को ब्लास्ट करके उड़ा दिया गया। अचानक हुई घटना से आसपास हड़कंप मच गया और आनन फानन में पुलिस और खुद अलेक्जेंडर भी मौके पर पहुंचे।
अलेक्जेंडर दुगिन (Aleksandr Dugin) को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दिमाग कहा जाता है। कहा जा रहा है कि अलेक्जेंडर दुगिन की हत्या की ही साजिश रची गई थी। अलेक्जेंडर दुगिन को व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का राइट हैंड बताया जाता है. मास्को में एक धमाके में अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी की मौत हो गई। ठीक एक साल पहले अलेक्जेंडर दुगिन ने जो पोस्ट किया था वो आज सच हो गया. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, “जो मुझे नहीं मारता वो किसी और क़ई जान लेता है।”
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved