img-fluid

विधानसभा चुनाव से पहले मप्र में होगी 1 लाख पदों पर भर्ती

August 27, 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश सरकार 1 साल के भीतर 1 लाख पदों पर मिशन मोड के तहत भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में विभागों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में खाली पदों की जानकारी एकत्रित की गई है। इसी साल पदों पर भरने की प्रक्रिया मिशन मोड पर पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जहाँ एक ओर कौशल विकास प्रशिक्षण, स्व-रोजगार के क्षेत्र में अवसर वृद्धि और ऋण-अनुदान योजनाओं से युवाओं के लिए जीविका के साधन निर्मित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं शासकीय विभागों में रिक्तियों की जानकारी एकत्र की गई है। राज्य सरकार लगभग एक लाख रिक्त पद इस वर्ष अभियान चलाकर भरने जा रही है।


30 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती
अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन ने बताया कि 21 बड़े विभाग में 93 हजार 681 पद रिक्त हैं। इनकी पूर्ति के लिए आवश्यक प्रक्रिया संचालित की जाएगी। बताया गया कि स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग में विभिन्न श्रेणी के लगभग 30 हजार रिक्त पद हैं, साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में रिक्त पदों को मिलाकर लगभग एक लाख पदों पर भर्ती का कार्य हो सकेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने अन्य विभागों को भी रिक्तियों की जानकारी देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपूर्ण कार्रवाई के संचालन के निर्देश दिए।

Share:

  • आयुष्मान योजना से मुनाफा कमाने होटल को बनाया अस्पताल

    Sat Aug 27 , 2022
    जबलपुर में छापामार कार्रवाई में बड़ा खुलासा भोपाल। जनता को बेहतर इलाज मुहैया कराने की मंशा से लाई गई आयुष्मान भारत योजना को मप्र में मिलीभगत से किस तरह से पलीता लगाया जा रहा है। इसका एक और बड़ा मामला जबलपुर में सामने आया है। यहां आयुष्मान योजना के जरिए बड़ा मुनाफा कमाने के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved