
गंजबासौदा। विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां-जहां स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था लचर है। शैक्षणिक स्तर कमजोर है। इसमें सुधार के लिए जनपद अध्यक्ष नीतू सिंह रघुवंशी द्वारा जोर दिया गया। जनपद पंचायत में अध्यक्ष की यह पहली बैठक बीआरसी, बीएसई, सीएसी के साथ आयोजित की गई। बैठक में यह भी कहा गया कि मध्याह्न भोजन वितरण में कई स्थानों पर शिकायतें मिल रही हैं। बच्चों को मीनू अनुसार भोजन नहीं मिलता। स्व सहायता समूह मनमाफिक भोजन का वितरण करते हैं लेकिन अब यह गड़बडिय़ां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जल्द से जल्द इनमें सुधार किया जाए। समय-समय पर इसकी समीक्षा के साथ मौके पर निरीक्षण किया जाएगा। इसलिए सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वाहन करें। अध्यक्ष द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षकों के अन्यत्र व्यवस्था के नाम पर किए गए अटैचमेंट तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने के लिए जोर दियागया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved