img-fluid

आदिवासी संगठन जयस लड़ेगी 2023 विस चुनाव

September 12, 2022

  • कांग्रेस विधायक और संरक्षक हीरालाल अलावा ने किया ऐलान
  • 2018 में जयस ने कांग्रेस का दिया था साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने 2023 विधानसभा का चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। जयस के सम्मेलन में पदाधिकारियों ने यह फैसला लिया है। समाज से जुड़े नेता विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। समाज की आवाज उठाने वाले युवाओं को आगे लाया जाएगा। जयस ने 2018 में कांग्रेस का साथ दिया था, लेकिन अब खुद विधानसभा चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी है। दरअसल राजधानी भोपाल के मानस भवन में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें युवाओं के नेतृत्व को आगे बढ़ाने और विधानसभा चुनाव में जयस की भूमिका पर चर्चा हुई। मध्यप्रदेश में 20 फ़ीसदी से ज्यादा आदिवासी वोटर है। 47 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। आदिवासी वोटर करीब 80 सीटों पर हार-जीत तय करते हैं।


अब कांग्रेस विधायक जयस संरक्षक हीरालाल अलावा ने बयान दिया है कि 2023 विधानसभा चुनाव में जयस अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ूंगा या नहीं यह जयस पदाधिकारी तय करेंगे। समाज से जुड़े नेता विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। समाज की आवाज उठाने वाले युवाओं को आगे लाया जाएगा। बता दें कि 2018 में जयस का कांग्रेस को साथ मिला था। 2018 में कांग्रेस को आदिवासी सीटों पर बड़ी जीत मिली थी। हीरालाल अलावा भी कांग्रेस से ही विधायक चुए गए थे। 47 आदिवासी आरक्षित सीटों में से कांग्रेस के खाते में 31 सीट आई थी। ऐसे में आदिवासी फैक्टर से लिहाज से इन वोटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Share:

  • देश के टूरिज्म कॉरिडोर की कड़ी बनेगा श्योपुर

    Mon Sep 12 , 2022
    चीता प्रोजेक्ट श्योपुर जिले को दिलाएगा नई पहचान, खुलेंगे पर्यटन विकास के द्वार पर्यटन बढऩे से मध्यप्रदेश के टूरिज्म का प्रवेश द्वार भी बनेगा श्योपुर भोपाल। कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी चीतों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 17 सितंबर को कूनों में चीता आने के बाद न कूनो नेशनल पार्क श्योपुर सहित पूरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved