img-fluid

सेबी की हर पॉलिसी आंकड़ों पर आधारित, अध्यक्ष ने FICCI के कार्यक्रम में किया ये बड़ा एलान

September 14, 2022

नई दिल्ली। शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने हा है कि उनकी हर सिंगल पॉलिसी सही-सही आंकड़ों पर आधारित होती है। उन्होंने कहा है कि हम आंकड़ों पर भरोसा करते हैं और वहीं हमें रास्ता दिखाता है। आज के समय में सेबी की ओर से लायी गई हर पॉलिसी आंकड़ों पर आधारित होती है। बुच ने मंगलवार को उद्योग जगत की इकाई FICCI की ओर से आयोजित 19वें कैपिटल मार्केट कॉन्फ्रेंस CAPAM 2022 के दौरान ये बातें कही है।

अपने संबोधन में सेबी प्रमुख ने पूंजी निर्माण की सुविधा के लिए अपनी भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि राष्ट्र निर्माण कॉर्पोरेट्स और व्यवसाय मिलकर करते हैं। बुच ने यह भी कहा कि नियामक संस्था भारत में उपलब्ध अवसरों की पूरी तरह से सराहना करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के माध्यम से है कि देश अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है।

अधिक पारदर्शिता की आवश्यकता के विषय में बोलते हुए बुच ने कहा कि सेबी में हम एक डिसक्लोजर आधारित व्यवस्था का पालन करते हैं। यह हमारा मौलिक नियामक दृष्टिकोण है। हमारा मानना है कि हम अर्थव्यवस्था में पूंजी निर्माण के लिए मौजूद हैं। जब तक सिस्टम में विश्वास को संरक्षित नहीं करेंगे तब तक हम अपने मूल उद्देश्य में सफल नहीं होगे।


विश्वास निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक पारदर्शिता है। यह सेबी के लिए सबसे महत्वपूर्ण मंत्र है। कार्यक्रम के दौरान बाेलते हुए उन्होंने सेबी के नियमों की गति को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उद्योग जगत के साथ परामर्श की प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।

कार्यक्रम के दौरान सेबी के अध्यक्ष ने सेबी के सभी अनुपालनों के एंड-टू-एंड ऑटोमेशन की सुविधा के लिए टीमलीज रेगटेक के साथ साझेदारी में फिक्की की ‘रेगटेक’ पहल की शुरुआत की। यह कंपनियों के लिए कानून के अनुपालन को डिजिटाइज कर उन्हें आसान बनाएगा।

यह पहल एक अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी समाधान है जिसे सभी संगठनों में अनुपालन को बदलने के लिए बनाया गया है। यह दो हजार से अधिक सेबी अनुपालनों पर नज़र रखने के साथ-साथ सेबी के चुनिंदा डिसक्लोजर्स के ऑटो-जेनरेशन की सुविधा प्रदान करेगा।

Share:

  • UP के महोबा में स्कूल बस पलटी, 16 बच्चे घायल

    Wed Sep 14 , 2022
    महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba in Uttar Pradesh) स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक स्कूली मिनी बस अनियंत्रित (School Mini Bus Uncontrolled) होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बस में सवार 16 बच्चे घायल हो गये। दूसरी ओर महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम के अनुसार जिला मुख्यालय के विजय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved