
कटनी। नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पुरानी पेंशन बहाली, क्रमोन्नति एवम् गुरुजी को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता को लेकर बुधवार को जिले में राज्य शिक्षक संघ के आव्हान पर जिले के समस्त शिक्षा संवर्ग के जिलाध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक सिविल लाईन विश्राम गृह में आयोजित की गई। जिसमें शासकीय शिक्षक संघ, शिक्षक कांग्रेस संघ, आजाद अध्यापक (सिल्पी शिवान), आजाद परिषद संघ, राज्य शिक्षक कांग्रेस संघ एवम् राज्य कर्मचारी संघ के सदस्य शामिल हुए। राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जेपी हल्दकार ने बताया कि आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले में राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के आव्हान पर 25 सितंबर को जिला स्तर पर नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली और नियुक्ति दिनांक से गुरुजी की वरिष्ठता को लेकर जिले में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved