भोपाल। अठारह जिलों के 46 नगरीय निकायों में हो रहे आम निर्वाचन के लिये नाम वापसी के बाद 3422 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। कुल 25 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें से नगरीय निकाय खुरई में 21 और बम्हनीबंजर, बैहर, महेश्वर और थांदला में एक-एक पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि 46 नगरीय निकायों में 4760 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत हुए। समीक्षा के बाद 227 नाम निर्देशन-पत्र निरस्त किये गये। कुल 1244 नाम निर्देशन-पत्र अभ्यर्थियों ने वापस ले लिये।
अब 3422 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। मतदान 27 सितम्बर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 30 सितम्बर को सुबह 9 बजे से होगी। सिंह ने बताया है कि कुल वार्डों की संख्या 814, कुल मतदान केन्द्र 1212 और कुल मतदाता 8 लाख 42 हजार 515 हैं। कुल मतदाताओं में 4 लाख 25 हजार 370 पुरूष, 4 लाख 17 हजार 79 महिला और 66 अन्य मतदाता हैं।
भोपाल। पोषण आहार घोटाला के संदर्भ में आई एजी की रिपोर्ट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यह घोटाला कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय का है। किस तरह से उन्होंने ठेकेदारों को इसमें घुसाया। इसलिए उन्होंने विधानसभा सत्र में हल्ला मचाया। इसलिए यह धरने पर नहीं पश्चाताप […]
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने किया सम्मनित भोपाल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश की दो जल योद्धाओं – श्रीमती अनिता चौधरी और श्रीमती गंगा राजपूत को जल संरक्षण में विशिष्ट योगदान के लिए आज स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान-2023 से सम्मानित किया। विज्ञान भवन नई दिल्ली में हुए अलंकरण समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए गए। […]
भोपाल। मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में शनिवार को शाम को आई आंधी और तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पेड़ गिर गए। इसी बीच भोपाल(Bhopal) टॉकीज चौराहे पर एक पेड़ गिरने से 5 लोग दब गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से […]
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 अप्रैल को रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील में राज्य स्तरीय जल संसद कार्यक्रम में वीडियों कॉन्फ्रेंन्स के माध्यम से जलाभिषेक अभियान का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश के नागरिकों को संबोधित भी करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों की प्रत्येक ग्राम पंचायत में भी जल अभिषेक अभियान के कार्यों का प्रदेश […]