श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में पहले दिन चीतों ने भैंसे के मीट का नाश्ता किया। चीते भारत आने के दो दिन पहले से भूखे थे, तीन दिन के बाद चीतों ने भारत में पहली बार नाश्ता किया है। बता दें, अफ्रीका के नामीबिया से आए चीतों को शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था।
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश वर्मा के अनुसार चीते पिछले 3 दिन से भूखे थे तो पीएम के कार्यक्रम का समापन हो जाने के बाद बाड़े में छोड़े गए। चीतों को भैंसे के मांस का सेवन कराया। वहीं, उन्होंने बताया कि अभी चीतों को एक महीने तक क्वारंटाइन रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें यही भोजन दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें चेकअप के बाद बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। फिलहाल चीतों से मिलने के लिए पर्यटकों को 3 महीने इंतजार करना पड़ेगा।
अमरावती। आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। केंद्रीय एजेंसी ने यहां कई जगहों पर छापा मारा है। निजामाबाद, कर्नूल, गुंटूर, नेल्लोर में एनआईए की करीब 23 टीमों की ओर से यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनआई ने यह छापेमारी पीएफआई […]
खंडवा। खंडवा लोकसभा उपचुनाव (Khandwa Lok Sabha by-election) में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल (BJP candidate Dnyaneshwar Patil) ने कांग्रेस के राजनारायण सिंह पुरनी को 81 हजार मतों से हरा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी राज नारायण सिंह पुरनी को 548831 मत मिले। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटील को 630514 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी मतगणना के […]
इंदौर। मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमितों की वजह से लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से मरीजों की असमय मौत हो रही है। वहीं, जो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, प्रबंधन द्वारा उनकी भी देखभाल नहीं की जा रही है। आलम यह है कि अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों […]
बदायूं। बदायूं में पांच बेटियों के पिता ने कथित रूप से यह जानने के लिए अपनी गर्भवती पत्नी का पेट काट दिया कि वह इस बार लडक़े को जन्म देगी या नहीं। घटना सिविल लाइन्स पुलिस थाना क्षेत्र के तहत नेकपुर इलाके में हुई। पन्नालाल नामक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी (उम्र करीब 35 […]