img-fluid

लहसुन-प्याज किसानों को 10 रुपए प्रति किलो का मुआवजा दे सरकार

September 24, 2022

  • कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने रखी मांग

भोपाल। प्रदेश में लहसुन, प्याज की कीमतें नहीं मिलने और नालों में लहसुन की फसलें नदी-नालों में फेंकने पर कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने सरकार के किसानों की आय दोगुनी करने के दावों पर सवाल उठाए हैं। चौधरी ने कहा कि यह प्रदेश के किसान का दुर्भाग्य है कि लहसुन की फसल 50 पैस प्रति किलों में बिक रही है। इन किसानों की आर्थिक स्थिति खराब है। सरकार को 10 रुपए प्रति किलो के हिसाब से किसानों को मुआवजा देना चाहिए।



चौधरी ने कहा कि डीजल, खाद, बिजली, बीज, मजदूरी कई गुना बढ़ गई है। ऐसे में किसानों को उनकी उपज के दाम नहीं मिल रहे हैं। सरकार केा तत्काल प्रभाव से किसानों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। चौधरी ने कहा कि 50 से 100 रू. की बोरी लहसुन-प्याज की बिक रही है और रजिस्टर में एंटी 325 रू. की जा रही है, ताकि विधानसभा में कोई आवाज न उठा सके। किसानों को प्याज खरीदी की रसीद तक नहीं दी जा रही। आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है भाजपा सरकार, थोड़ी तो शर्म हया करें सरकार। एक बीघा में 35 से 40 मजदूर लगते हैं और एक क्विंटल में 40 हजार की लागत लगती है। सरकार अपनी नीति और नियत को छोड़े, किसानों के साथ न्याय करे और उचित दाम पर प्याज-लहसुन की खरीदी करे।

Share:

  • उत्कृष्ट कार्य स्वच्छता में गुना मंडी संभाग में प्रथम, सचिव सम्मानित

    Sat Sep 24 , 2022
    आवक, आय, निर्विवाद नीलामी, अतिक्रमण ने दिलाया पुरस्कार संयुक्त संचालक ग्वालियर के हाथों पुरस्कार ट्रॉफी गुना। कृषि उपज मंडी समिति गुना को ग्वालियर के संयुक्त संचालक के हाथों सर्टिफिकेट ट्रॉफी अशोकनगर मंडी में हुए कार्यक्रम में गुना मंडी सचिव उदयभानु चतुर्वेदी को सौंपी गई उनके द्वारा संभाग स्तर पर स्वच्छता में जहां प्रथम स्थान प्राप्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved