img-fluid

10 साल की मासूम से रेप के दोषी को 142 साल की सजा, 5 लाख का जुर्माना

October 01, 2022

नई दिल्ली। केरल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, पतनमतिट्टा की एक पोक्सो अदालत ने 10 साल की बच्ची के साथ दो साल तक यौन उत्पीड़न करने वाले 41 साल के व्यक्ति को 142 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ-साथ कोर्ट ने दोषी व्यक्ति पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अगर दोषी ने जुर्माना नहीं भरा तो उसके एवज में उसे तीन साल और कारावास भुगतना होगा।

यह जिले में एक पॉक्सो मामले में किसी दोषी को दी गई अब तक की सबसे अधिक सजा है। दोषी शख्स का नाम आनंदन पीआर उर्फ बाबू है। कोर्ट के आदेश के मुकातबिक बाबू को 60 साल जेल की सजा काटनी होगी। व्यक्ति के खिलाफ 20 मार्च 2021 को तिरुवल्ला पुलिस ने 2019-20 के बीच 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने और कई बार क्रूर तरीके से यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया था।


बाबू बच्ची का रिश्तेदार लगता था और उसके माता-पिता के साथ उसी के घर में रहता था। पतनमतिट्टा पुलिस के मुताबिक, इस मामले में बच्ची की ओर से पोक्सो अभियोजक वकील जेसन मैथ्यूज पेश हुए थे। मामले में बच्ची का बयान, उसके मेडिकल रिकॉर्ड के साथ-साथ और भी जितने सबूत थे सभी पेश किए गए थे। जिसके बाद कोर्ट ने सबूतों के आधार पर आरोपी को 142 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई।

Share:

  • इंदौर ने लगाया स्वच्छता का छक्का

    Sat Oct 1 , 2022
    इंदौर। आखिरकार इंदौर ने फिर स्वच्छता का छक्का (cleanliness six) लगा ही दिया। आज दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह (Union Minister Hardeep Singh) पुरी ने सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त डॉ पवन शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त प्रतिभा पाल को देश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved