
भोपाल। मप्र कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज प्रदेश भर में 500 से ज्यादा गांधी चौपाल लगाने जा रही है। गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती 2 अक्टूबर से कांग्रेस प्रदेश भर में गांधी चौपाल लगायेगी जो 30 जनवरी तक अनवरत चलेगी। गांधी चौपालों में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर चौपाल शुरू होगी। गांधी चौपाल में देश की एकता और समरसता के भजन गाये जायेंगे, जो गांधी जी की प्रार्थना सभा में गाये जाते थे। पूरे प्रदेश में लगभग 23000 गांधी चौपाले लगायी जायेंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved