100 से ऊपर पहुंची वेटिंग, लंबी दूरी की ट्रेन नो रूम भी हुई
भोपाल। दिल्ली व मुंबई की ओर से आने वाली दीपावली की भीड़ बढ़ गई है। इस हफ्ते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रहेगी। इस कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें नो रूम दिखाने लगी हैं। अब तत्काल टिकट ही सहारा बचा है। दीपालवी के बाद छठ पूजा का लोड बढ़ जाएगा। अब तत्काल टिकट ही सहारा बचा है। लोगों ने दीपावली को लेकर पहले से ही टिकट बुक कर लिए थे। कई ट्रेनों में 22 और 23 अक्तूबर की तारीखों में नो रूम घोषित कर दिया गया है। रेलवे अधिकारी भी कह रहे हैं कि दिवाली पर दो दिन पहले से ट्रेनों में तिल रखने की जगह नहीं होगी। अधिकांश ट्रेनों में नो रुम की स्थिति है।
दिवाली के बाद छठ पूजा रखेगी ट्रेनों को फुल
दिवाली के अगले हफ्ते ही छठ का त्योहार है। इस त्योहार पर भी लोगों ने घर जाने के लिए बड़े पैमाने पर आरक्षण करा रखे हैं। इस वजह से दिवाली के बाद भी ट्रेनों में जगह मिलना आसान नहीं होगा। छठ पूजा के लिए घर जाने वालों ने भी करीब दो महीने पहले से आरक्षण करा रखे हैं। छठ पूजा पर लोग बिहार के लोग अपने घर जाते हैं। बुंदेलखंड व बरोनी एक्सप्रेसपर पर ज्यादा लोड है। वहीं गुजरात के उधना व वाणारसी के बीच साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया है। इससे लोगों को बड़ी राहत रहेगी। गुजरात से बड़ी संख्या में लोग ग्वालियर आते हैं। इस ट्रेन में भी वेटिंग बढ़ गई है। गुजरात से भी बड़ी संख्या में लोग ग्वालियर चंबल संभाग आते हैं।
संभाग आयुक्तों व विभाग प्रमुखों को पत्र लिखकर हेलमेट की अनिवार्यता की जानकारी दी है भोपाल। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित करने में जुट गया है। परिवहन आयुक्त ने भी सभी सरकारी विभाग प्रमुखों व आयुक्तों को पत्र लिखकर कर्मचारियों […]
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अब अपराध की जांच (crime investigation) जल्द होगी. इससे पीड़ित को न्याय (Justice) भी जल्द मिलने की संभावना और बढ़ जाएगी. प्रदेश के इतिहास में पहली बार अब कागजों पर नहीं बल्कि ऑनलाइन इन्वेस्टिगेशन (Online investigation)होगी. हत्या, लूट, डकैती, रेप जैसे जघन्य अपराधों के साथ-साथ सभी तरह के अपराधों […]
सफऱ का एक नया सिलसिला बनाना है अब आसमान तलक रास्ता बनाना है। आज साब कुछ उन सहाफियों का जि़कर करेंगे जिंन्ने पुराना छोड़ के नई जगा आमद दी है। इस कड़ी में पेले बात होगी दीपक मिश्रा और इनकी शरीके हयात शुभांगी सिंह मिश्रा की। अबी तलक ये मियां-बीवी बंसल न्यूज़ में मुलाज़मत कर […]
समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा ने अफसरों को दिए निर्देश भोपाल। बिजली कंपनियों लक्ष्य बनाकर इस प्रकार कार्य करें कि चालू वर्ष में विद्युत हानियों का स्तर कम किया जा सके। 10 कि.वा. से ऊपर के कनेक्शनों की शत-प्रतिशत रीडिंग एएमआर के द्वारा सुनिश्चित की जाए। रबी सीजन में कृषि क्षेत्र में 10 घंटे […]