उमरिया रेलवे ट्रेक पर मिला लापता पुत्र का शव; पुलिस ने शुरू की छानबीन
जबलपुर। जबलपुर के आशीष हॉस्पिटल के संचालक डॉ एमपी गुप्ता के बेटे डॉ शिवकांत गुप्ता का शव आज सुबह उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में मिला। शव को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के करीब 1 किलोमीटर आगे रेलवे ट्रेक से बरामद किया हैं। पुलिस को अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। जहां पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए जबलपुर पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद फाटो के आधार पर मृतक की पहचान लापता डॉ शिवकांत गुप्ता के रूप में हुई है। मामले की जानकारी लगते हुए मदनमहल थाना पुलिस और शिवकांत के परिजन उमरिया के लिए रवाना हुए। पुलिस के मुताबिक अस्पताल संचालक के बेटे ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घर से कार लेकर निकला था मृतक
मदनमहल पुलिस के मुताबिक आशीष हॉस्पिटल के संचालक एमपी गुप्ता नेपियर टाउन निवासी के 40 वर्षीय पुत्र डॉशिवकांत गुप्ता 20 अक्टूबर की सुबह साढ़े 5 बजे अपनी कार से घर से रवाना हुए थे। लेकिन इसके बाद उनका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने अपने रिश्तेदार, परिचितों और शिवकांत गुप्ता के दोस्तों से उनके बारे में जानकारी ली थी। लेकिन कहीं भी शिवकांत का पता नहीं चला था। जिसके बाद परिजनों ने मदनमहल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Share:
आयशर ने बाईक सवार को टक्कर मारी-मौके पर ही दम तोड़ा उज्जैन। देवास रोड पर हुई दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। दोनों बाईक पर सवार थे। पुलिस ने जाँच शुरु की। नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि कल शाम 7 बजे के लगभग देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरा […]
पुलिस ने बस चालक व तस्करों सहित 5 को दबोचा 20 किलों गांजा बरामद, दो बाईके भी जप्त जबलपुर। छग रायपुर से बस में गांजे की खेप शहर पहुंचाया जा रहा है। जिसकी भनक माढ़ोताल पुलिस को लग गई। जिसने क्राईम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर दीनदयाल बस स्टैण्ड के समीप बस से गांजे […]
जबलपुर। पिछले दिनों शहर में एक चिटफंड का मामला जोरों पर था। कंपनी द्वारा निवेशकों के 700 करोड़ हड़पने की बात सामने आई थी। जिसको लेकर शहर में एक क्रांतिकारी नेता ने आंदोलन की एक ऐसी अलख जगाई कि नेताजी की बातों में आकर सारे निवेशक पीछे-पीछे चल पड़े। नेताजी भी कम कहां थे, बकायदा […]
लोगों में भारी आक्रोश, रामपुर चौराहे प्रदर्शन जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, पीएम रिपोर्ट का इंतजार जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्रातंर्गत रामपुर के इंद्रा नगर से गायब हुई पांच वर्षीय मासूम अमोली का शव 36 घंटे बाद ननि जोन कार्यालय के पीछे मंदिर के सामने बने एक बंद कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची […]