
उज्जैन। 1 दिसंबर को उज्जैन में आयोजित होने जा रही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आमसभा में लाखों की भीड़ जुटाना है। इसके लिए कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को घर से बाहर निकलना होगा और लोगों की भीड़ जुटानी होगी। यह बात कल महाकाल परिसर में आयोजित कांग्रेस पार्टी के उत्तर व दक्षिण क्षेत्र के सभी ब्लॉक कार्यकर्ताओं के महासम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कही। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया कि राहुल गांधीके आगमन की तैयारियों के चलते बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उज्जैन उत्तर और दक्षिण विधानसभा के ब्लॉक कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और मोर्चा संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन मध्यप्रदेश के सह प्रभारी कुलदीप सिंह बुंदेला, उज्जैन प्रभारी श्रीमती शोभा ओझा और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के आथित्य में आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने अपने सामूहिक संबोधन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को इतिहास के पन्नों में दर्ज कराने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved