img-fluid

कथा सुनने आओ तो ज्वेलरी और मोबाइल लेकर नहीं आना- पंडित प्रदीप मिश्रा

November 26, 2022

आयोजक शुक्ला ने कहा- पुलिस और निगम के अधिकारी नहीं कर रहे सहयोग

इन्दौर। दलालबाग में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण के दौरान महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र की चोरी की घटना के बाद कल पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंच से कहा कि महिलाएं यहां जेवर पहनकर नहीं आएं। वे केवल कथा में मन लगाएं।

कथा शुरू होने के पहले आयोजकों और नगर निगम के अधिकारियों की होर्डिंग्स को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद शोभायात्रा में कई महिलाओं के सोने के मंगलसूत्र और चेन खींच ली गईं। इस मामले में महिलाओं ने थाने में रिपोर्ट भी लिखाई। इस बीच आयोजक विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि नगर निगम यहां ठीक तरह से व्यवस्था नहीं देख रहा है और अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, वहीं पुलिस प्रशासन से कहा था कि यहां पुलिस बल बढ़ाया जाए, ताकि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को संभाला जा सके। उसके बावजूद पुलिस प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है।

Share:

  • 15 वर्ष की बालिका को परिवार ने जबरन दोगुनी उम्र से ब्याहा

    Sat Nov 26 , 2022
    सात लोगों पर बाल विवाह का केस दर्ज, दूल्हा गिरफ्तार इंदौर। बेटी का जल्दी विवाह कराने, अपने समाज को छोडक़र दूसरे समाज में दोगुनी उम्र के दूल्हे से ब्याह रचाने के चक्कर में सात लोगों पर बाल विवाह का मामला दर्ज हुआ, वहीं दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बालिका ने मायके आकर चाइल्ड लाइन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved