
आगर मालवा । मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का शुक्रवार को 10वां दिन है। राहुल गांधी की यात्रा अपने 86वें दिन आगर-मालवा जिले (Agar-Malwa District) में पहुंची। भारत जोड़ो यात्रा सुबह छह बजे जनाहा गांव से शुरू हुई।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनकी पत्नी अमृता सिंह और विधायक जयवर्धन भी साथ चल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा अपने 86वें दिन आगर-मालवा जिले में पहुंची। यात्रा शुक्रवार सुबह छह बजे जनाहा गांव से शुरू हुई। इसके बाद सुबह 10 बजे टी ब्रेक आगर जिले के तनोदिया गांव में होगा। आगर जिले में यात्रा तीन दिन और दो रात रुकेगी, जो भारत जोड़ो यात्रा की सबसे लंबी यात्रा होगी। आगर में 97 किमी की यात्रा होगी। आगर से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।
कहा जा रहा है कि आगर में यात्रा के दौरान राहुल गांधी बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर और नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर में जा सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने चौकस तैयारी की है। यात्रा की सुरक्षा के लिए करीब दो हजार पुलिसकर्मियों का बल तैनात किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved