img-fluid

गुरुवार को होगी ओडिशा की पद्मपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना

December 07, 2022

भुवनेश्वर। ओडिशा के बरगढ़ जिले की पद्मपुर विधानसभा सीट (Padmapur Assembly Seat) पर हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को सुबह 08 बजे से होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कुल 23 राउंड में मतगणना (vote counting) का कार्य होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (chief electoral officer) सुशील लोहानी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।


लोहानी ने बताया कि आरएमसी गोदाम में बनाए गए मतगणना केंद्र में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम वोटों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर तीन लोग रहेंगे। गिनती के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इस चुनाव में 11 प्रत्याशी होने के कारण मतगणना प्रक्रिया में बिलंब हो सकता है। सभी वोटों की गिनती समाप्त होने पर 5 बूथ के वीवीपैट का मिलान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पांच दिसंबर को पद्मपुर सीट पर वोटिंग हुई थी। इस दौरान कुल 81.29 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ था। पूर्व मंत्री विजय रंजन सिंह बरिहा (Former Minister Vijay Ranjan Singh Bariha) के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा।

Share:

  • पश्चिम बंगाल में जल्‍द दौड़ती दिखेगी वंदे भारत, कोलकाता से सिलीगुड़ी के बीच भरेगी रफ्तार

    Wed Dec 7 , 2022
    कोलकाता । स्वदेश निर्मित बहुचर्चित वंदे भारत ट्रेन (vande bharat train) का परिचालन जल्द ही पश्चिम बंगाल में भी शुरू होने वाला है। रेलवे सूत्रों ने बताया है कि दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े शहर कोलकाता के महत्वपूर्ण स्टेशन सियालदह से उत्तर बंगाल के महत्वपूर्ण शहर सिलीगुड़ी (Siliguri) के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के बीच ट्रेन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved