अधिकांश डम्पर और ट्रालियाँ कचरा भरकर शहर में गिराते हुए जाते हैं-जनप्रतिनिधि ध्यान दें
उज्जैन। नगर निगम के घर-घर कचरा कलेक्शन वाहन भंगार हो चुके हैं। कलेक्शन के बाद इनमें भरा कचरा रास्ते में बिखरता जाता है। इससे बीमारियाँ फैल रही। दिनभर कचरा ढोने वाले वाहन दुर्गंध मारते हुए शहर की सड़कों से गुजरते हैं। नगर निगम सीमा में आने वाले 54 वार्डों में हर घर से कचरा कलेक्शन करने के लिए सिंहस्थ से पहले 87 नये वाहन नगर निगम ने लगाए थे, तब से लेकर अब तक यह वाहन सुधार के अभाव में भंगार हो गए हैं। ज्यादातर गाडिय़ों के कवर और ढक्कन गायब हो गए हैं। वार्डों से कचरा लेकर यही भंगार वाहन जब सड़कों से गुजरते हैं तो पीछे चलने वाले वाहनों को रुकना पड़ता है।
इन वाहनो में अलग-अलग किस्म का कचरा भरा होता है जिससे भयंकर दुर्गंध उठती है और रास्ते में कचरा भी बिखरता जाता है। छोटे वाहनों के अलावा 12 बड़े डम्पर और 8 ट्रालियाँ ठीयों से प्लांट तक कचरा ले जाने के लिए नगर निगम के पास मौजूद हैं लेकिन यह भी सालों पुरानी होने के कारण खराब हो गई हैं और कचरा ढक्कर ले जाने की व्यवस्था नहीं हैं।
प्रशासनिक अमला जुटा अवैध निर्माण और अतिक्रमणों की फायनल सूची बनाने में-550 से अधिक चिन्हित हैं साल 2018 से उज्जैन। लंबी रोक के बाद अब जिला प्रशासन फिर से सिंहस्थ क्षेत्र को खाली कराने में जुट गया है और सिंहस्थ भूमि पर बने पक्के निर्माण तोड़े जाएँगे। सिंहस्थ 2016 से 2018 के बीच मेला क्षेत्र […]
क्या भाजपा की सहमति से बढ़ा विकास शुल्क-स्वामी नागदा। नगर पालिका द्वारा नगर की जनता पर आर्थिक भार थोपते हुए विकास शुल्क 5 रुपए स्क्वेयर फीट से डेढ़ गुना ज्यादा बढ़ाकर 14 रुपए कर दिया है। कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है तथा भाजपा का यह दावा झूठा निकला कि वह करो में […]
चारों ओर अव्यवस्थाएँ दिखाई देती है-शेड पर भी हुए कब्जे उज्जैन। विकास प्राधिकरण (Development Authority) द्वारा करीब 10 साल पहले नानाखेड़ा (Nanakheda) क्षेत्र में कॉसमास मॉल (Cosmas Mall) के सामने लाखों रूपये की लागत से ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी (Jyotiba Phule Vegetable Market) का निर्माण कराया था। निर्माण के बाद से यहां आवंटित दुकानों से […]
रातभर की कोशिश के बाद आज सुबह लाश बाहर निकाली जा सकी-मृतक पुताई का काम करता था उज्जैन। कल रात 10 बजे संत नगर में रहने वाला युवक घरेलू विवाद होने के बाद क्षेत्र में स्थित कुए की जाली हटाकर उसमें कूद गया। कुए में पानी अधिक होने से उसकी मौत हो गई। रात में […]