
इंदौर। शहर के साथ-साथ कल देहात क्षेत्र के थानों में भी पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान प्रभावी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान जेल से छूटे बदमाश भी हत्थे चढ़ गए। शहर में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस के पास बदमाशों को थाने ले जाने के लिए वाहन कम पड़ गए थे। इस पर लोडिंग वाहनों में बैठाकर उन्हें थाने भिजवाया गया। संयोगितागंज पुलिस ने रेसीडेंसी एरिया, व्हाइट चर्च, एमवाय के पीछे, दवा बाजार, पारसी मोहल्ला, उषागंज क्षेत्रों से कई बदमाशों को पकड़ा। पुलिस ने 15 दिन पूर्व जेल से बाहर आए हर्षदीप और उसके साथी आशू को भी गिरफ्तार किया।
ये हत्या के मामले में छूटने के बाद वारदात करने लगे। कॉम्बिंग गश्त के दौरान एफआरबी पुलिस वाहन भी कम पड़ गए थे। ग्रामीण एसपी भगवतसिंह बिरदे ने बताया कि देहात क्षेत्र में 85 स्थायी वारंट, 3 अस्थायी वारंट के अलावा 43 पुराने बदमाशों को गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर थे। कुछ तो घर पर सोते मिल गए। खुड़ैल में तीन पुराने लुटेरे भी देवगुराडिय़ा के पास पकड़ाए। रात की कार्रवाई के दौरान परदेशीपुरा पुलिस शिवाजी नगर पहुंची तो वहां रहने वाला आकाश उर्फ अक्कू नामक वारंटी घर की छत पर पानी की टंकी में जाकर छुप गया तो कोई बदमाश बिस्तर पेटी में घुस गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved