- साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगा आरोपी, तब कराई एफआईआर दर्ज
भोपाल। बिलखिरिया इलाके में रहने वाली 16 साल की नाबालिग किशोरी को पड़ोस में रहने वाला युवक बहला फुसलाकर घुमाने के बहाने साथ ले गया। आरोपी बाइक से उसे आदमपुर पठार के जंगल लेकर पहुंंचा। वहां डरा धमकाकर लड़की के साथ ज्यादती की। किसी को भी वारदात के संबंध में जानकारी देने पर आरोपी ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी थी। अब बदमाश किशोरी पर साथ रहने के लिए दबाव बना रहा है। उसके परिजनों को भी परेशान करने लगा है। तब पीडि़ता ने कल दोपहर को थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ, बलात्कार, एससीएसटी एक्ट,सहित पास्को एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 16 साल की किशोरी बिलखिरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है, फिलहाल घरेलू काम काज करती है। उसी के गांव में आरोपी सोनू ठाकुर रहता है। एक गांव का होने के कारण दोनों के बीच पुराना परिचय था। आरोपी ने किशोरी को प्रेम जाल मेें फांस लिया। इसी साल अक्टूबर महीने में लड़के ने किशोरी को घुमाने का झांसा दिया। पीडि़ता उसकी बातों में आकर आरोपी की बाइक पर बैठ गई। जिसके बाद में बदमाश उसे आदमपुर पठार स्थित जंगल लेकर पहुंचा। वहां उसने पीडि़ता के साथ में संबंध बनाए। विरोध करने पर उसे धमकी दी। अधिक विरोध करने पर जल्द शादी करने का झांसा दिया। बाद में आरोपी पीडि़ता के साथ बदनाम करने का डर बताकर संबंध बनाता रहा। अब आरोपी लड़की पर नाबालिग होने के बाद भी साथ रहने का दबाव बना रहा है। किशोरी ने अपने शोषण की जानकारी परिजनों को दी तो आरोपी ने उसके पिता और चाचा के साथ भी बदसलूकी कर डाली। तब पीडि़ता परिजनों के साथ में थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने बीती रात आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में ले लिया है। जिसे आज पुलिस न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी में है।
Share: