img-fluid

शीतलहर के बीच हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर

January 05, 2023

  • घने कोहरे से यातायात प्रभावित, ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में शीतलहर के बीच सर्दी का सितम जारी है। कोहरे के कहर के बीच हाड़ कंपा देने वाली ठंड में ठिठुरन है। ठंडा-ठंडाज्कूल-कूल एमपी हो गया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 8 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। लोग ठंड से बचे अलाव का सहारा ले रहे हैं। स्कूली छात्रों के परिजन ठंड और बढऩे पर स्कूलों की छुट्टी करने की गुहार लगा रहे हैं। क्योंकि ठंड में बच्चों को उठाने और स्कूल लाने में काफी दिक्कत हो रही है। हालांकि कई जिलों में स्कूल समय में बादलाव और छुट्टी घोषित कर दी गई है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रीवा, सागर, भोपाल, नीमच, मंदसौर, नर्मदापुरम समेत ग्वालियर-चंबल संभाग जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है। गुना, दतिया, जबलपुर, दमोह, रायसेन में कोल्ड डे अलर्ट है। जबकि भोपाल, छतरपुर और सतना में भी कोल्ड डे जैसे हालात हैं। घने कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है। भोपाल समेत कई जिलों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।



8 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान
मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 8 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे कम नौगांव में तापमान 6.2 है। भोपाल में 7 डिग्री तक तापमान पहुंचा है। प्रदेश के ग्वालियर चंबल इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एमपी के अधिकतर जिलों में ठंड के कारण स्कूल के समय में बदलाव भी हुआ है।

सरकार और प्रशासन से अभिभावकों की गुहार
सरकार और प्रशासन से अभिभावकों ने स्कूल के समय में और बदलाम किया जाने की गुहार लगाई है। अभिभावक का कहना है कि ठंड और बढऩे पर स्कूलों की छुट्टी कोशिश की जाए। समय में बदलाव से अभिभावक और बच्चे खुश है। लेकिन ठंड में बच्चों को उठाने और स्कूल लाने में काफी दिक्कत हो रही है।

Share:

  • संजय जैन का नया कहानी संग्रह चर्चा में राजुरकर राज का रिसाला फिर शाया होगा

    Thu Jan 5 , 2023
    आज साब मीडिया से बावस्ता दो हस्तियों की दो खबरें आप तलक पोचाने की कोशिश करेंगे। पेला जि़कर करेंगे जनसंपर्क महकमे के जॉइंट डायरेक्टर और अफसानानिगार जनाब संजय जैन साब का। जैन साब का अभी हाल ही में एक कहानी संग्रह आया है। ‘खुली दराज़ और बिखरी ख़ुशबुएंÓउनवान से आई इस किताब को प्रभात पब्लिकेशन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved