धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में हाजरा क्लीनिक में शुक्रवार देर रात आग लग गयी। आग की चपेट में अस्पताल में भर्ती कुछ मरीज आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में अबतक अस्पताल के डॉक्टर विकास हाजरा और उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा समेत 6 मरीजों की मौत हो गयी। घटना करीब रात 2 बजे की है। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल गाड़ियों को आग बुझाने और रेस्क्यू करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग लगने के कई घंटो बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।
स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में बताया कि शुक्रवार देर रात क्लीनिक से धुआं उठने लगा फिर एकाएक आग कि भीषण लपटों की जद में अस्पताल आ गया। जिसके बाद अपने कमरे में सो रहे डॉक्टर हाजरा पति-पत्नी घर से निकल भी नहीं सके। दम घुटने से दोनों की कमरे में ही मौत हो गयी। क्लीनिक में 25 मरीज भर्ती थे। अस्पताल के कर्मचारियों ने आनन-फानन में मरीजों को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया। हालांकि आग इतनी तेज थी कि 6 मरीज गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौत हो गयी। घटना में रेस्क्यू कर रहे डॉक्टर हाजरा के भांजे की भी मौत हो गयी।
नई दिल्ली (Delhi)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ए के एंटनी (Former Chief Minister AK Antony) के बेटे अनिल एंटनी (Anil Antony) ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने राहुल गांधी (Anil Antony) पर जमकर निशाना साधा और […]
नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सर्वोदय कमर्शियल कोऑपरेटिव बैंक (Sarvodaya Commercial Co-operative Bank) पर 1 लाख रुपए का मौद्रिक जुर्माना (Monetary Penalty) लगाया है. RBI ने 27 जुलाई को डायरेक्टर्स, रिश्तेदार तथा फर्म / कंपनियों को लोन और एडवांस जारी करने को लेकर बैंक के दिशानिर्देशों का पालन न करने के चलते लगाया […]
अमरावती। आंध्र प्रदेश में भीख मांग रही एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां तीन लोगों ने महिला को जबरन शराब पिलाकर तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया, घटना पेनामालुरू पुलिस थाना क्षेत्र की है। घटना […]
पटना। बिहार में जहरीली शराब (Poisonous liquor in Bihar) पीने मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और नीतिश सरकार (Nitish Sarkar) हाथ पर हाथ धरे बैठी। शराब माफियाओं पर कोई कार्यवाई नहीं होने से विपक्ष एक तरफ जहां सरकार को घेर रहा तो वहीं नीतिश कुमार से सवाल भी पूछ रहा है। […]