देश राजनीति

भाजपा का दामन थाम सकते हैं अनिल एंटनी! जानिए नाराजगी की वजह

नई दिल्ली (Delhi)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ए के एंटनी (Former Chief Minister AK Antony) के बेटे अनिल एंटनी (Anil Antony) ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने राहुल गांधी (Anil Antony) पर जमकर निशाना साधा और प्रमुख विपक्षी पार्टी को ‘‘चमचों का दरबार’’ करार दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे ने हाल ही में कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री विवाद पर नाराजगी व्यक्त करते हुए यह कदम उठाया था। इस बीच उन्हें मनाने की भी कोशिश की जा रही है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के मुरलीधरन ने शुक्रवार को अनिल एंटनी से कांग्रेस पार्टी में लौटने के लिए कहा।

मुरलीधरन ने यह भी दावा किया है एंटनी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि “अनिल एंटनी भाजपा में जाने के लिए तैयार नहीं हैं। मैंने उनसे कई बार बात की है। मैं उनसे अपना विचार बदलने और कांग्रेस में वापस जाने और पार्टी के नियमों का पालन करने के लिए कह रहा हूं। कांग्रेस गुजरात के सांसद रहे एहसान जाफरी को जलाने की घटना को कभी नहीं भूलती है।



आपको बता दें कि अनिल एंटनी ने आरोप लगाया था कि बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” के बारे में उनके ट्वीट पर उन्हें गालियां और धमकियां दी गई। पार्टी के सभी पदों से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता नहीं छोड़ी है क्योंकि वह फिलहाल कांग्रेस नेता बने रहना चाहते हैं।

एंटनी ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि भाजपा के साथ बड़े मतभेदों के बावजूद जो लोग बीबीसी और ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रॉ के विचारों का समर्थन करते हैं और उन्हें जगह देते हैं वह एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं।

इस महीने की शुरुआत में सरकार ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की निंदा की। इसे सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए तैयार टूलकिट का हिस्सा करार दिया। सरकार ने ट्विटर और यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से इसे हटा दिया।

Share:

Next Post

झारखंड : धनबाद जिले के एक क्लीनिक में लगी आग, डॉक्टर दंपति समेत 6 मरीजों की मौत

Sat Jan 28 , 2023
धनबाद (Dhanbad) । झारखंड (Jharkhand) के धनबाद जिले में हाजरा क्लीनिक अस्पताल (Hazra Clinic Hospital) में शुक्रवार देर रात आग (Fire) लग गयी। आग की चपेट में अस्पताल में भर्ती कुछ मरीज आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में अबतक अस्पताल के डॉक्टर विकास हाजरा और उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा समेत […]