img-fluid

महाशिवरात्रि पर दो दिन शहर में प्रदूषण का स्तर 200 एक्यूआइ से अधिक रहा

February 20, 2023

File Photo

उज्जैन। महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए दो दिन में 13 लाख से अधिक लोग आए। लगभग 40 हजार से अधिक वाहन दो दिन शहर में घूमें। इसके चलते शहर की हवा और खराब हो गई तथा प्रदूषण का स्तर 200 एक्यूआइ से ऊपर चला गया। उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मान से 50 एक्यूआइ से कम प्रदूषण का स्तर रहे तो उसे स्वास्थ्य के लिए उचित माना जाता है, परंतु इससे ऊपर होने पर यह सेहत के लिए खतरनाक रहता है। महाशिवरात्रि पर्व से दो दिन पहले तक शहर में वायु प्रदूषण का स्तर 190 एक्यूआइ के आसपास था, लेकिन महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व तथा एक दिन बाद तक यह स्तर बढ़कर 237 एक्यूआइ तक चला गया था। ऐसे में मानक के हिसाब से महाशिवरात्रि पर उज्जैन शहर की हवा में 4 गुना प्रदूषण बढ़ गया था जो बेहद खतरनाक है। इसके पीछे बड़ा कारण यह रहा कि महाशिवरात्रि पर शुक्रवार से हजारों वाहन लेकर लोग शहर आने लगे थे। शनिवार और रविवार को शहर में 40 से 50 हजार अतिरिक्त वाहन शहर में रहे। इसके चलते प्रदूषण का स्तर 190 एक्यूआइ से बढ़कर 237 तक पहुँच गया। चामुंडा माता चौराहे पर आज सुबह भी यह स्तर 200 एक्यूआइ के आसपास था। कुल मिलाकर भीड़ तथा वाहनों की वजह से महाशिवरात्रि पर दो दिन शहर की हवा में प्रदूषण बढ़ा रहा।


आज भी ग्रामीणों से ऑटो वालों ने की जमकर वसूली, ई-रिक्शा वालों के भी यही हाल
शहर में पर्वों की भीड़ को देखकर हर कोई लूटमार पर उतारू हो गया है। अघोषित होटल और लॉज वाले जहाँ 2 से 3 हजार रुपए एक रात ठहरने के वसूल रहे हैं, वहीं ऑटो और ई-रिक्शा वाले भी दो से तीन गुना रुपया वसूल रहे हैं। आज भी इन वाहन वालों ने ग्रामीणों से जमकर वसूली की। पिछले दिनों शहर में महाशिवरात्रि पर्व पर 5 लाख से अधिक श्रद्धालु शहर में थे और इस दौरान मुनाफाखोरों ने जमकर वसूली की और अघोषित होटल तथा लॉज चलाने वालों ने एक रात ठहरने के बदले श्रद्धालुओं से 2 से 3 हजार रुपए तक वसूल लिए। इस काम में ऑटो और ई रिक्शा चलाने वाले भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने भी किराया दो से तीन गुना महंगा कर डाला, जबकि कलेक्टर ने पूर्व में ही बैठक लेकर सभी को समझाया था कि श्रद्धालुओं से वाजिब किराया लिया जाए। इस दौरान सभी ने इस पर सहमति दी थी लेकिन शहर में आई श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर ऑटो और रिक्शा वाले अपनी बात भूल गए और जमकर लूट खसोट मचाई। आज भी शहर में सोमवती अमावस्या का स्नान है और बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु यहां पहुँचे हैं और उनसे भी ऑटो और ई-रिक्शा वालों ने दो गुना किराया वसूल किया।

Share:

  • नई आबकारी नीति में शहर एवं जिले के 70 से अधिक अहाते बंद होंगे

    Mon Feb 20 , 2023
    उज्जैन शहर में ही 45 शराब पीने के स्थान-लोग तो खुले में पीते हैं कई अहाते शहर के बीचों बीच-शाम को लोगों का निकलना भी मुश्किल होता है उज्जैन। शराब पर प्रदेश में लगातार सियासत चल रही है और पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य लोग शराबबंदी की मांग कर रहे हैं। ऐसे में कल हुई कैबिनेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved