
भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूछ रहे है कि कांग्रेस ने अपने राज में क्या किया। लेकिन मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने के जिस वादे को पूरा करने की उम्मीद जगाकर चुनाव जीता था, उसका क्या हुआ। प्रधानमंत्री देश को बताएं कि उनके 9 साल के शासनकाल में कितने युवाओं को नौकरी मिली। कितना कालाधन विदेश से भारत लाए। कितने परिवारों के खाते में 15-15 लाख रुपए जमा हुए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved