img-fluid

अडानी समूह के आठ शेयरों में रही तेजी, 30000 करोड़ बढ़ी बाजार पूंजी

March 01, 2023

नई दिल्ली। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आरोपों के बीच, मंगलवार को अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी तेजी रही। अडानी इंटरप्राइजेज सर्वाधिक 14.22 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। कुल 10 में से 8 शेयरों में तेजी रही, जबकि दो में गिरावट रही। इसी के साथ समूह का कुल पूंजीकरण सोमवार के 6.82 लाख करोड़ की तुलना में 30 हजार करोड़ रुपये बढ़कर 7.12 लाख करोड़ रुपये हो गया।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले 24 जनवरी को समूह का कुल पूंजीकरण 19.20 लाख करोड़ रुपये था। उस तुलना में अभी भी 12 लाख करोड़ से ज्यादा की चपत समूह को लगी है। मंगलवार को अडानी पोर्ट 5.44 फीसदी, अडानी पावर 4.98 फीसदी, ग्रीन एनर्जी और विल्मर 5-5 फीसदी, एसीसी 2.24 फीसदी, अंबुजा 3.75 फीसदी और एनडीटीवी 4.99 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। अडानी ट्रांसमिशन और टोटल गैस 5-5% गिरकर बंद हुए।


  • गौतम अडानी को पांच स्थान का फायदा
    समूह के मालिक गौतम अडानी अमीरों की सूची में 5 रैंक की छलांग लगाकर अब 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट से पहले वह दूसरे पर और सोमवार को 38वें स्थान पर थे। उनकी संपत्ति 35.1 अरब डॉलर रही है।

    मार्च तक 69 करोड़ डॉलर चुकाएगा समूह
    समूह ने इस साल मार्च तक 69 करोड़ डॉलर के कर्ज चुकाने की योजना बनाई है। अडानी ग्रीन एनर्जी ने 2024 बॉन्ड को 80 करोड़ डॉलर तीन साल की क्रेडिट लाइन से पुनर्वित्त की भी योजना बनाई है।

    शेयर बाजार 8वें सत्र में भी टूटा, चार माह के निचले स्तर पर
    तेल एवं गैस, दवा और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में गिरावट रही। सेंसेक्स 326.23 अंक गिरकर चार माह के निचले स्तर 58,962.12 पर बंद हुआ। निफ्टी 88.75 अंक टूटकर 17,303.95 पर बंद हुआ। निवेशकों के 15,694 करोड़ रुपये डूब गए।

    Share:

  • US में भारतीय मूल की निक्की हेली बोलीं, हमारी सरकार बनी तो पाकिस्तान को नहीं मिलेगी मदद

    Wed Mar 1 , 2023
    वॉशिंगटन (washington)। पाकिस्तान (Pakistan) इस समय आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उसे देश को दिवालिया होने से बचाने के लिए अमेरिकी डॉलर जुटाने की कोशिश में है। विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) तीन अरब अमेरिकी डॉलर (U.S. Dollar) से भी कम बचा है। इस बीच, भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved