img-fluid

पुष्प नक्षत्र पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़

November 02, 2026

  • सोने-चांदी की दुकानों पर हुई जमकर खरीदारी

जबलपुर। दीपावली और अन्य शुभ अवसरों की तरह पुष्प नक्षत्र को भी खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसी मान्यता के चलते रविवार को जबलपुर के सराफा बाजार सहित विभिन्न ज्वेलरी प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के आभूषणों, सिक्कों और अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। मालवीय चौक स्थित चतुर्वेदी जेंट्स एंड ज्वेलर्स में पुष्प नक्षत्र के अवसर पर ग्राहकों ने पहुंचकर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। वहीं महाराष्ट्र हाई स्कूल के पास दो दिन पूर्व ही शुभारंभ हुए डी.पी. ज्वेलर्स में भी ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। नए प्रतिष्ठान में पहले ही शुभ अवसर पर ग्राहकों का उत्साह कारोबारियों के लिए खास रहा।


  • पुष्प नक्षत्र पर खरीदारी का क्या है महत्व?
    ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। इसे नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी, वाहन, भूमि, मकान और अन्य कीमती वस्तुओं की खरीदारी करने से सुख-समृद्धि और वैभव में वृद्धि होती है। पुष्य नक्षत्र का संबंध पोषण, समृद्धि और शुभता से माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुओं को शुभ फल देने वाला माना जाता है। विशेष रूप से सोने-चांदी की खरीदारी को समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। यही धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं लोगों को इस दिन खरीदारी के लिए प्रेरित करती हैं। पुष्य नक्षत्र के अवसर पर बाजारों में दिखाई दिया उत्साह यह दर्शाता है कि आधुनिक दौर में भी भारतीय परंपराओं और शुभ मुहूर्त में खरीदारी की मान्यताओं के प्रति लोगों का विश्वास कायम है।

    Share:

  • प्रकाशोत्सव पर्व पर उमड़ा उल्लास, लगा कीर्तन दरबार

    Mon Nov 2 , 2026
    जबलपुर। सिख धर्म के चतुर्थ गुरु रामदास साहिब का पवित्र प्रकाशोत्सव समारोह गुरुद्वारा अधारताल मैदान में उमंग, उल्लास और आस्थापूर्वक मनाया गया । इस मौके पर लगे भव्य कीर्तन दरबार में स्वर्ण मंदिर श्री अमृतसर, पंजाब के विख्यात हुजूरी रागी जत्था भाई गुरजिंदर सिंघ खुशदिल, गुरुवाणी मीमांसाक ज्ञानी जगजीत सिंह जाचक, लखनऊ, उ.प्र., भाई इंदर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved