img-fluid

मप्र पुलिस में बलात्कार के 192 आरोपी, ग्वालियर में सबसे ज्यादा

March 20, 2023

  • विधानसभा में जीतू पटवारी के सवाल के जवाब में गृहमंत्री ने दी जानकारी

भोपाल। मप्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के सवाल के जवाब में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जो जानकारी दी है, उससे मप्र पुलिस का दागदार चेहरा उजागर हुआ है। पुलिस में आरक्षक से लेकर अधिकारी तक 192 बलात्कार के आरोपी हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 28 बलात्कार के आरोपी ग्वालियर में हैं। जबकि ग्वालियर-चंबल रेंज पुलिस में 44 बलात्कारी हैं। जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। प्रदेश में वर्ष 2010 से 2022 के बीच 45 एनकाउंटर हुए हैं, इनमें से 42 एनकाउंटर सिर्फ ग्वालियर जिले के हैं। जो चौंकाने वाला आंकड़ा है।



जीतू पटवारी के सवाल के जवाब में गृहमंत्री ने बताया कि 12 साल की अवधि में विवेचना के दरमियान हवालात में 13 मौत हुई हैं। जबकि इसी अवधि में 31 लोगों ने हवालात में आत्महत्या की है। इसी दरमियान प्रदेश में 45 एनकाउंटर हुए हैं जिनमें आश्चर्यजनक रूप से सिर्फ ग्वालियर जिले में ही 42 एनकाउंटर किए गए हैं। बलात्कार के मामले में ग्वालियर में भी 28, ग्वालियर चंबल रेंज में 44, इंदौर शहर में 17, इदौर देहात में 14 और भोपाल में 16 पुलिस वाले आरोपी हैं।

मेडिकल कॉलेजों के 62 डॉक्टर लोकायुक्त-ईओडब्ल्यू में फंसे
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि 26 शिकायत डॉक्टरों के विरुद्ध लोकायुक्त में वही 36 शिकायत डॉक्टरों के विरुद्ध ईओडब्ल्यू में आई हैं। जबलपुर विवि के पूर्व कुलपति आरएस शर्मा का भी था, साथ ही उसी विश्वविद्यालय के रजिस्टर आशु पाठक का नाम भी लोकायुक्त में दर्ज है। जिसका प्रकरण अभी जारी है।

Share:

  • कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस

    Mon Mar 20 , 2023
    भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने आज 3 साल पहले 20 मार्च 2020 को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा सरकार से इस्तीफा देने पर लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाया है। कांग्रेसियों ने राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित बाबा अंबेडकर प्रतिमा तक पैदल मार्च किया। कांग्रेस का आज के दिन को लोकतंत्र का सम्मान दिवस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved