
कर्नाटक में कांग्रेस का ऐलान
बैंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka assembly election) को लेकर कांग्रेस एक-दो दिन में अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। यहां प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ऐलान किया कि अगर राज्य में कांग्रेस सरकार बनती है तो 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसके अलावा किसानों का बिजली बिल माफ भी किया जाएगा।
यहां पहुंचे राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया और कहा कि कर्नाटक में अराजकता का माहौल है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। ऐसे में कांग्रेस सरकार बनने पर न केवल युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, बल्कि किसानों के बिजली बिल भी माफ किए जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved