
भोपाल। रविवार को भाजपा नेता दिन भर पार्टी के कार्यक्रमों में व्यस्त थे, तब प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी महिला नड्डा को वोट क्लब पर क्रज की सवारी करा रही थीं। खास बात यह है कि इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेता बग्गा एवं अन्य राज्य सरकार में मंत्री दर्जा प्राप्त नेत्री अमिता चपरा भी साथ रहीं। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने फेसबुक पर इसकी जानकारी तस्वीरों के साथ पोस्ट की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved