
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में डेरा डाल लिया ैहै। वे ग्वालियर-चंबल अंचल में लगातार दौरे पर है। इस दौरान वे कांग्रेस के मंडल सेक्टर अध्यक्षों व बीएलए कार्यकर्ताओं के साथ बूथ प्रबंधन को लेकर बैठक ले रहे हैं। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15 के कांग्रेस के 3 ब्लॉक अध्यक्ष, 21 मण्डलम अध्यक्ष व 97 सेक्टर अध्यक्ष व 320 बूथ लेबल एजेंट शामिल हुए। ग्वालियर 15 के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विधायक और मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा प्रताडि़त किये जाने की बात प्रमुखता से रखी।
पूर्व सीएम ने सभी कार्यकर्ताओं की बातें सुनी और उनके जवाब दिए। दिग्विजय सिंह ने मण्डलम-सेक्टर, बीएलए व समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस को वोट देना चाहती है, कांग्रेस को समर्थन भी दे रही है, हमें सिर्फ उस समर्थन को वोटों में परिवर्तित करने की ज़रूरत है जिसके लिए बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूती देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा मतदाता सूची का परीक्षण करो, फर्जी मतदाताओं को ढूंढ़ निकालो उनके नाम कटवाओ। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से कहा कि सक्रीय कार्यकर्ताओं की इज्जत करो उनका सम्मान करो, मण्डलम सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करो।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved