
नई दिल्ली (New Delhi)। हाल ही में लोगों ने चंद्रमा और शुक्र ग्रहों को एक साथ अपनी आंखों से देखा था। इस घटना के कुछ दिनों बाद एक दुर्लभ संयोग (rare coincidence) बना है। आज रात चंद्रमा के अलावा, पांच अन्य ग्रह एक साथ परेड करते नजर आए। ये सभी पांचों ग्रह भारत (India) के आसमान में भी दिखाई दिए। भारत के आसमान में जिन ग्रहों की परेड हुई उनमें चांद के अलावा, बुध, बृहस्पति, शुक्र, अरुण और मंगल (Mercury, Jupiter, Venus, Uranus and Mars) शामिल हैं।
चांद के साथ ये सभी ग्रह एक लाइन में नजर आए। ये सारे ग्रह आज चांद के करीब थे और पूरी दुनिया में यह नजारा साफ नजर दिखाई दिया। खगोल वैज्ञानिक (astrophysicist) इसे एक असाधारण घटना बता रहे हैं। दिलचस्प बात है कि इन सभी ग्रहों को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत भी नहीं पड़ी।
बता दें कि बुध और अरुण ऐसे ग्रह हैं जो आमतौर पर दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन आज ये ग्रह आसानी से दिखाई दिए। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये सभी ग्रह शाम साढ़े 7 बजे दिखाई दिए और इस ‘प्लैनेट परेड’ का दीदार लोग 30 मिनट तक ही कर पाए। इसके बाद अब यह संयोग 17 साल बाद 2040 में ही बनेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved