
शुक्रवार। रामनवमी (Ram Navami) पर देश के कई राज्यों में हिंसा के समाचार मिले हैं। शोभायात्रा के दौरान सबसे ज्यादा हिंसा पश्चिम बंगाल (West Bengal) में हुई। यहां हावड़ा, मिदनापुर और कोलकाता (Kolkata) में शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद भडक़ी हिंसा में उपद्रवियों ने कई वाहनों में तोडफ़ोड़ की व आग लगा दी। पुलिस ने 60 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात के वडोदरा में शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव के कारण हालात बिगड़ गए। यहां भी हिंसक भीड़ ने जमकर तोडफ़ोड़ की और कई वाहनों में आग लगा दी। यहां अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उधर महाराष्ट्र में संभाजीराव नगर और जलगांव में रामनवमी के दो दिन पूर्व भडक़ी हिंसा के बाद मुंबई में शोभायात्रा के दौरान दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान हिंदू समुदाय ने श्रीराम के नारे लगाए, जिससे दोनों गुटों के बीच हिंसा भडक़ उठी। जमकर बवाल हुआ। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उत्तरप्रदेश के लखनऊ और राजस्थान के कोटा में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान उपजे विवाद के बाद तनाव उत्पन्न हो गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved