img-fluid

शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार की फिर अटकलें

April 03, 2023

  • इसी महीने बड़ी सियासी उठपठक होने की संभावना

रामेश्वर धाकड़

भोपाल। प्रदेश में एक बार फिर शिवराज मंत्रिमंडल की अटकलें शुरू हो गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसी महीने में निर्णय ले सकते हैं। जिसमें कुछ विधायकों को क्षेत्रीय, जातिगत समीकरणों के आधार पर मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में कुछ मंत्रियों के विभागों में भी तबदीकी की संभावना बनेगी। हालांकि विधानसभा चुनाव की सिर्फ 6 का समय है। ऐेसे में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार एवं फेरबदल केा चुनावी जमावट से जोड़कर देखा जा रहा है।



यूं तो शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इस पर निर्णय नहीं ले रहे थे। पार्टी के दिल्ली सूत्रों ने बताया कि नए मंत्री बनाने एवं मौजूदा मंत्रियों में से कुछ को हटाने एवं उनके विभागों में तब्दीली पर सहमति नहीं बन पा रही थी। इस वजह से मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय टलता जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश नेतृत्व विस्तार के पक्ष में नहीं है, लेकिन सियासी फायदे के लिए इस पर जल्द निर्णय लिया जा सकता है। सत्ता एवं संगठन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार में महाकौशल, विध्ंय क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिल सकता है। साथ ही भोपाल से भी एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। कुछ मंत्रियों केा बाहर करने की भी संभावना है।

Share:

  • एयरपोर्ट पर तीन फर्जी आधार सहित विदेशी महिला गिरफ्तार

    Mon Apr 3 , 2023
    हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट में बोर्डिंग करते समय सीआईएसएफ ने दबोचा भोपाल। राजधानी भोपाल के राजा भोज इंटरनेशन एयपोर्ट से कल सुबह सीआईएसएफ ने संदिग्ध विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से तीन आधार कार्ड मिले हैं। तीनों में अलग-अलग नंबर और पते दर्ज हैं। महिला को गांधी नगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved