पलटवार में कहा देशद्रोही आपकी सेवा कर रहे, उनकी जमानत कैसे होने दी?
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के मप्र प्रभारी पी. मुरलीधर राव के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने का फैसला लिया है। दिग्विजय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुरलीधर राव ने मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बताया था। राव के इस बयान से दिग्विजय खासे नाराज हैं और राव के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह नेे ट्वीट में लिखा- ‘मुरलीधर आपने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, आपको अदालत में जवाब देना होगा। फिर उन्होंने लिखा, मुरलीधर जी क्या आप भोपाल भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष ध्रुव सक्सेना को जानते हैं? क्या आप सतना के बजरंग दल के अध्यक्ष बलराम सिंह को जानते हैं? बलराम समेत 14 और साथियों को मप्र पुलिस की एटीएस ने पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा था, लेकिन मप्र की भाजपा सरकार ने इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं चलाया?
Share:
दोस्त को छोड़कर घर लौटते समय हुआ हादसा भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक मुड़ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चला रहे बी.कॉम के छात्र की जान चली गई। वहीं बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक वृद्धा को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत […]
संत नगर। उपनगर के संत हिरदाराम गल्र्स कॉलेज की छात्रा मानसी तीर्थानी को राष्ट्रीय सेवा योजना के 51 दिवस पर गुरुवार को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा आभासी (वर्चुअल )मोड में राष्ट्रीय सेवा योजना 2018-19 के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप कुमारी मानसी को स्मृति चिन्ह सर्टिफिकेट […]
निगमायुक्त ने दिए निर्देश, वार्ड व जोन अधिकारी बैंकों तक हितग्राही को पहुंचाने का काम भी करेंगे भोपाल। शहर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभ पाने के लिए हितग्राहियों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। नगर निगम प्रशासन के पास रोजाना ऐसी कई शिकायतें मिल रही है। लिहाजा निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी ने […]
भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू भोपाल में गुरूवार की देर रात एक नर बाघ कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला से लाया गया है। पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी में बाघों की आपसी लड़ाई में यह नर बाघ घायल हो गया था। इसे रेस्क्यू कर उपचार के लिए कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला भेजा गया था। इसकी उम्र तकरीबन […]