img-fluid

बेमौसम बारिश से फैला फीवर

April 27, 2023

  • सिविल अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

संतनगर। उपनगर में बुधवार को ही बेमौसम बारिश ने लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव डाल दिया आज अचानक सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई। अधिकांश मरीज बुखार सर्दी जुकाम से पीडि़त थे। बेमौसम वर्षा से उपनगर में मच्छरों की भरमार हो गई है इन मच्छरों के काटने से लोग वायरल फ्लू के शिकार हो रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि गंदगी से पनप रहा मादा मच्छर अगर इंसान को काटता है तो सबसे पहले उसके गले में दर्द शुरू हो जाता है इसके बाद खांसी जुकाम बुखार होने लगता है। उपनगर की कई बस्तियों में नाले- नालियों की सफाई ना होने से थोड़ी सी वर्षा में इन नालों की गंदगी सड़कों पर आ गई और गंदगी से पनपे मच्छर लोगों के घरों में घुस गए। बुधवार की रात में कई सड़कें भी कीचड़ से फट गई थी।


अस्पताल में ओपीडी संख्या अनुपात में नहीं है डॉक्टर
सिविल अस्पताल ओपीडी में वैसे तो रोजाना 6 से 7 सौ मरीज अपना इलाज करवाने आते हैं लेकिन अब इनकी संख्या 8 सौ तक पहुंच गई। इन मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल ओपीडी में मात्र 3 या 4 ही डॉक्टर ड्यूटी पर रहते हैं जिसके कारण कई मरीजों को पर्चा कटवाने के बाद भी बिगर इलाज के वापिस लौटना पड़ा। अस्पताल में डॉक्टर तथा नर्सेज सटॉफ बढ़ाने के लिए कई बार संत नगर के वासियों ने जनप्रतिनिधियों से मांग की है लेकिन उनकी मांग को हमेशा नजरअंदाज किया गया है।

Share:

  • राजधानी में 1600 बूथों पर कार्यकर्ता सुनेंगे प्रधानमंत्री जी की 'मन की बात' कार्यक्रम

    Thu Apr 27 , 2023
    30 अप्रैल को प्रसारित होगा मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण भोपाल। भाजपा के जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बातÓ कार्यक्रम का 100वां संस्करण प्रसारित होगा। भाजपा ने तय किया है कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सुने, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved