img-fluid

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में जनता को मिलें बेहतर सेवाएं

April 29, 2023

  • मुख्यमंत्री ने कहा शिविर लगा कर होगा समस्याओं का निराकरण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दूसरे चरण में जनता को विभिन्न सेवाओं का लाभ सुविधाजनक प्राप्त हो। नामांतरण, बंटवारा, अविवादित नामांतरण, सीमांकन सहित विभिन्न 67 सेवाओं का लाभ इस अभियान में जनता को प्रदान किया जाना है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। अभियान में ब्लॉक स्तर पर शिविर लगा कर विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाए। कलेक्टर्स अपने जिले में शिविर लगाने की योजना बना लें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनता की शिकायतों का निराकरण और काम होना ही राम राज्य की परिकल्पना है। अभियान में जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी जनता की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित हो। जनता की सारी दिक्कतें दूर हों। जनता से सम्पर्क और संवाद बना रहे। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान को कलेक्टर्स और अधीनस्थ अमला गंभीरता से लें। इसमें लापरवाही अक्षम्य होगी। चौहान ने कहा कि जनता की सेवा ही राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। सभी कलेक्टर्स जिले के विकास के लिए 5 साल का रोडमेप भी तैयार करें, जिससे आदर्श जिला बन सकें। प्रदेश में संसाधनों की कमी नहीं है। आने वाले 5 सालों में जिला प्रगति के नए सौपान गढ़े इसके लिए जन-प्रतिनिधि और कलेक्टर मिल कर काम करें। हर जिले का सम्पूर्ण विकास करना हमारी प्राथमिकता है।




पेयजल की उपलब्धता बनी रहे
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग्रीष्मकाल में पेयजल, दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था और बिजली की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। कायाकल्प अभियान में निर्माण कार्य तेजी से पूरे हों, इसके लिए राशि जारी की गई है। सड़कों की गुणवत्ता से समझौता न हो। गेहूँ खरीदी का भुगतान में विलंब न हो। आगामी खरीफ फसलों के लिए खाद-बीज और कृषि आदान की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए। वन ग्राम राजस्व ग्रामों में परिवर्तित हो जाएं, इसके लिए समय-सीमा में रूपरेखा तैयार की जाए।

Share:

  • अब मरीजों को मिलेगी Online Report

    Sat Apr 29 , 2023
    बस याद रखनी होगी यूनीक आईडी भोपाल। डॉक्टर को दिखाने के बाद अगर आप भी फाइल को संभालकर रखते-रखते परेशान हो गए हैं तो ये आपको राहत देने वाली खबर है। जी हां अब मरीजों को डॉक्टर से ऑनलाइन रिपोर्ट मिलेगी। मरीज को सिर्फ अपनी यूनीक आईडी को ध्यान रखना होगा। इस आइडी से ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved