नागदा। एसपी सचिन शर्मा शनिवार दोपहर अचानक बिरलाग्राम थाने पहुंचे। एसपी के दौरे से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी के दौरे से सीएसपी पिंटुकुमार बघेल भी अनभिज्ञ थे। जैसे ही उन्हें एसपी के आने की सूचना मिली वे भी तत्काल बिरलाग्राम थाने पहुंचे।
उज्जैन पोस्टिंग के बाद एसपी का यह पहला दौरा था। लगभग एक घंटा एसपी बिरलाग्राम थाने पर रहे। उन्होंने थाने का रिकॉर्ड चेक किया तथा मेंटेनेंस, शस्त्रागार तथा केस डायरियों पर आईओ से चर्चा की। एसपी शाम 4.30 बजे मीडिया से चर्चा किए बिना उज्जैन की ओर रवाना हो गए।
नलखेड़ा। स्थानीय पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रूक जाने से मृत्यु हो गई। उपचार के दौरान ही उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार आरक्षक बाबूलाल वर्मा प्रतिदिन की तरह शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चौक बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे। तभी रात 2 बजे के करीब […]
दूसरों की सहायता करने जा रहे थे, हादसे में दो की हालत भी गंभीर सिरोंज। शनिवार की देर रात्रि में सिरोंज- भोपाल रोड पर ग्राम औरखेडी पर भीषण कार दुर्घटना होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है इन दोनों का भोपाल में उपचार […]
आष्टा। भारत के अंदर आज के दिन 25 जून 1975 को कांग्रेस ने देश मे आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोटा गया। यह काला अध्याय आज भी इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। जब-जब इस देश में क्रूरता का काला इतिहास लिखा जाएगा तब-तब मुगलों, अंग्रेजों […]
गुना। कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने जिला खाद्य आपूर्ति विभाग, नगर पालिका, पीएचई, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के विभागवार समीक्षा की। कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्प लाईन के लंबित प्रकरणें की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि शिकायतों […]