img-fluid

बाणगंगा थाना क्षेत्र में महिला ने की आत्महत्या

May 01, 2023

विजय मोदी, इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने जान दे दी। छह साल पहले महिला ने लव मैरेज की थी, लेकिन बाद में में पति-पत्नी के बीच विवाद इतने बढ़े कि महिला को जान देना पड़ी। पति-पत्नी दोनो एक ही स्कूल में पढ़ते थे और तब से ही दोनों के बीच प्यार था। छह साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी।


  • बाणगंगा पुलिस के अनुसार मृतका का नाम जान्हवी बटेडा है। वह शिवकंठ कॉलोनी में रहती थी। रात को उसने जहर पी लिया था। पति विजय उसे बेहोशी की हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    जहर पीने से पहले विजय और जान्हवी के बीच कहासुनी हो गई थी। दोनो का एक चार साल का बेटा भी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतका के कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

    Share:

  • उद्घाटन से पहले नई सडक़ पर लगे शामियाने

    Mon May 1 , 2023
    – सडक़ पर तैयार होता रहा भोजन – कई वाहनों का पार्किंग स्थल भी बना इन्दौर। जवाहर मार्ग से चंद्रभागा तक स्मार्ट सिटी की सडक़ कुछ बाधाओं के कारण अटकी है, वहीं अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है। अब वहां खाली पड़ी सडक़ पर शादियों के आयोजन हो रहे हैं और साथ ही  आसपास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved