
भोपाल। प्रदेश में मंगलवार को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जा रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किया गया है। यहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मियों से संवाद करेंगे। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में सभी जिलों, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न गतिविधियाँ भी होंगी। उत्कृष्ट उपलब्धियाँ अर्जित करने वाली लाड़ली बेटियों और लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायतों को सम्मानित भी किया जाएगा। उत्सव का एक अन्य आकर्षण लाड़ली लक्ष्मियों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी होगा।
राज्यस्तरीय समारोह में भोपाल शहर की 1100 लाड़ली बालिकाएं, 500 अभिभावक सहित सीहोर, विदिशा, राजगढ़ और रायसेन जिले की लाड़ली लक्ष्मी बेटियाँ भी शामिल होंगी। जिला, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में जन-प्रतिनिधि भी सहभागिता करेंगे। खास बात यह है कि कार्यक्रम का संचालन लाड़ली बालिकाओं द्वारा किया जाएगा। अपराजिता कार्यक्रम में मार्शल आर्ट का प्रदर्शन होगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved