img-fluid

कमलनाथ का कपटनाथ कहने वालों को जवाब, ये बोले…

May 04, 2023

  • मुझे भाजपा का नहीं जनता का सर्टिफिकेट चाहिए

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बजरंग दल पर बैन को लेकर कहा, जो भी संगठन समाज में नफरत फैलाते हैं, सुप्रीम कोर्ट भी उनके लिए कहता है कि उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा द्वारा कमलनाथ को कपटनाथ कहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे कोई कुछ भी कहे, मैं जो हूं वही रहूंगा। मैं बदल नहीं सकता। मुझे भाजपा का नहीं जनता का सर्टिफिकेट चाहिए। कमलनाथ बुधवार को दमोह जिले के तेजगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की, जिसमें उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अपराध चरम पर है।



प्रदेश में शराब दुकानों में बढ़ोतरी पर कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और घर-घर शराब पहुंच रही है। मध्यप्रदेश सरकार शराब दुकानें कम करने की बात कर रही थी, लेकिन उन्होंने प्रदेश में 3 गुनी शराब दुकानें कर दी है। आज पूरे प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। किसान परेशान हैं। आदिवासी महिलाओं के साथ ज्यादा अत्याचार हो रहे। 2008 में प्रदेश कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री रत्नेश सालोमन के चुनाव प्रचार में यहां आए थे और उसके बाद अब आए हैं। अभी पूरा प्रदेश हड़ताल प्रदेश बन गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हों, डॉक्टर हों, स्वास्थ्य कर्मी हों, चाहे संविदा कर्मी, अतिथि शिक्षक हों या युवा सभी हड़ताल पर हैं। प्रदेश का हर वर्ग पिछड़ रहा है। आगामी चुनाव में कांग्रेस की परफॉर्मेंस को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें मध्यप्रदेश के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। ये चुनाव किसी पार्टी या किसी उम्मीदवार का नहीं है, मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। शिवराज सिंह चौहान 18 साल का हिसाब नहीं दे पा रहे। उन्होंने 22000 घोषणा की है। बीते कुछ महीनों में तो हालात यह हैं कि उन्होंने घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। जहां भी जाते हैं नारियल रखकर घोषणा कर देते हैं। एक करोड़ युवा मध्यप्रदेश में बेरोजगार है। कोई रोजगार नहीं है और मजबूरी में उन्हें प्रदेश के बाहर रोजगार के लिए जाना पड़ रहा है। बुंदेलखंड पहले भी पिछड़ा था और आज भी पिछड़ा हुआ है।

Share:

  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सक्रिय हुईं उमा भारती!

    Thu May 4 , 2023
    जन्मदिन पर पहुंचीं राम राजा दरबार, कहा- मेरा हर कदम, हर निर्णय आपको गौरव एवं संतुष्टि प्रदान करेगा भोपाल। अपने बयानों और बेबाकी के लिए चर्चा में रहने वालीं उमा भारती का जन्मदिन बुधवार, 3 मई को है। इस अवसर पर उन्हें सुबह से बधाइयां मिल रही हैं। अपने शुभचिंतकों से मिल रही बधाइयों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved