मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज भोपाल में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है
भोपाल। हवाओं का रुख बदलने के साथ मई के दूसरे हफ्ते में मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगा है। इस वजह से शहर के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20 दिन पहले 18 अप्रैल को शहर का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
गौरतलब है कि शहर में पिछले कुछ दिनों से सुबह से तीखी धूप तो निकलती थी, लेकिन दोपहर के बाद आंशिक बादल छाने के कारण तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही थी। मंगलवार को वातावरण में नमी की मात्रा कम होने से बादल नहीं छाए, जिसके चलते अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो सामान्य रहा, लेकिन सोमवार के अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वातावरण में नमी कम होने लगी है। हवा का रुख भी वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी है। इस वजह से तापमान बढऩे लगा है। बुधवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। फिलहाल अगले तीन-चार दिन तक मौसम के मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।
लोग जिस हाल में मरने की दुआ करते हैं मैं ने उस हाल में जीने की क़सम खाई है। अमीर कज़़लबाश का ये शेर जैसे फऱीद बज़मी साब के किरदार पे खरा उतरता है। फरीद भाई कोई ढाई-तीन बरसों से आहार नली के कैंसर से लड़ रहे हैं। वो पांच महीने से पालीवाल अस्पताल में […]
भोपाल। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का अब पूरा फोकस निचले स्तर के संगठन में कसावट लाने का है। कमलनाथ खुद बूथ से लेकर सेक्टर और मंडलम तक की चुनावी जमावट कर रहे हैं। अगले तीन दिन में कमलनाथ तीन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर बूथ, सेक्टर और मंडलम के कार्यकर्ताओं […]
सीएम की उच्च शिक्षा मंत्री के साथ चाय पर चर्चा प्रिंसिपल पर रहेगा सामाजिक कुरीतियां दूर करने का जिम्मा, सरकार की योजनाओं का हाल भी जानेंगे भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री को विभाग की […]
भोपाल। सोशल मीडिया पर भोपाल (Bhopal) के जावेद खान(Javed Khan) की चर्चा खूब हो रही है। कोरोना काल(Corona Virus) में मरीजों की समस्या को देखकर जावेद खान(Javed Khan) ने अपने ऑटो को एंबुलेंस (Auto ambulance)बना दिया है। इसके उसने अपनी पत्नी के गहने तक बेच दिए (Sold even wife’s jewelry) हैं। जावेद खान(Javed Khan) के […]