
बेंगलुरू। आखिरकार सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ले ली। राज्यपाल थावर चंद्र गहलोत ने उनको पद और गोपनियता की शपथ दिलाई इस शपथ समारोह में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved