नागदा। भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया। रविवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई। लगभग पौन घंटा रुक-रुककर पानी गिरा जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई, लेकिन घर के अंदर उमस से लोग परेशान हो गए।
पानी गिरने से पहले और बाद में तापमान में लगभग 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बदलते मौसम के बीच प्रकृति का सुंदर नजारा यह दिखाई दिया कि पानी गिरने के दौरान धूप भी खिली नजर आई। बारिश होने से पहले तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद पानी गिरते ही तापमान 31 डिग्री तक पहुँच गया। रात का तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। नगर में बारिश के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ओले गिरने की खबर है। नायन में करीब 10 मिनट तक अंटी के आकार के ओले गिरे। इससे पहले शनिवार शाम रुपेटा में तेज आंधी चली। जिससे कुछ मकानों के चद्दर उड़ गए तो पेड़ भी धराशायी हो गए। कुछ बिजली पोल भी गिरने की खबर है।
Share:
म्याना थाने के उमरी चौकी का मामला गुना। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार 17 मई 2023 को फरियादी भैयालाल पुत्र रतन सिंह प्रजापति उम्र 36 साल निवासी ऊमरी द्वारा म्याना थाने की चौकी ऊमरी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कि उसने सोनू सिसौदिया निवासी ऊमरी के स्वराज […]
करही (देवेन्द्र सुराना)। खरगोन पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्रसिंह चौहान ने फरार आरोपी पर 2 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 10 जुलाई को जारी पत्र अनुसार 4 अप्रैल 2019 को थाना कसरावद में आरोपी विजय द्वारा स्वयं के भाई दिनेश को घर से बाहर जाने की बात पर से अपशब्द […]
हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं बेपटरी सीहोर। संविदा स्वास्थ कर्मचारी संघ की हड़ताल 6वे दिन भी निरंतर जारी है। नियमित किये जाने की मांग को लेकर संविदा स्वस्थ्य कर्मियों ने चौक चौराहो पऱ थाली पीटकर कु भकरणी नींद में सोये हुए शासन प्रशासन को जगाने का शंखनाद किया। हड़ताल निरंतर जारी आज प्रदेश भर […]
गुना। पुलिस महानिदेशक म,प्र, द्वारा संपूर्ण प्रदेश के समस्त थाना भवनों, थाना परिसरों, कार्यालयों आदि में स्वच्छता अभियान चलाकर थाना एवं थाना परिसर में बेहतर साफ-सफाई रखने, थाना रिकॉर्ड, आर्म्स एम्युनेशन, जप्त वाहनों, जमा माल, फर्नीचर आदि को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये गये हैं । निर्देशानुसार गुना पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर द्वारा जिले […]