इंदौर। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh ) ने इंदौर (Indore) सहित प्रदेश की 1000 से अधिक अवैध कालोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू की है। इन्दौर नगर निगम द्वारा वैध की जाने वाली 100 कालोनिया भी इसमें शामिल है, वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। पहली यह कि 31 दिसंबर 2022 तक की अवैध कालोनियों को भी वैध किया जा सकेगा , इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दूसरी घोषणा यह भी की है कि जो विकास शुल्क की राशि अवैध कॉलोनी के रहवासियों से ली जा रही है, वह अब नहीं ली जाएगी। यानी नगरी निकाय और पंचायत द्वारा ही सड़क , बिजली, पानी, ड्रेनेज सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रहवासी संघों के गठन का भी आव्हान किया ताकि उसके माध्यम से मूलभूत सुविधाएं जुटाई जा सके। अवैध कालोनियों में बने मकानों को भी वैध माना जाएगा और उस पर बैंक लोन भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह (Urban Administration and Development Minister Bhupendra Singh) और कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को निर्देश दिए कि वह उनकी घोषणाओं के मद्देनजर जल्द ही प्रस्ताव बनाए हैं और कैबिनेट में मंजूर करवा कर उसे लागू कर दें।
Share:Related Articles
पुलिस ने कमाई का निकाला तरीका
– वाहन चालक की रसीद काटकर राशि की जगह खाली छोड़ देते हैं इंदौर। कल मॉडर्न चौराहे पर लगे पुलिस के चैकिंग पॉइंट में एक बाइक सवार का चालान काटने वाली पुलिस की चोरी उस समय पकड़ी गई, जब पुलिस ने रसीद पर राशि की जगह खाली छोड़ दी और रुपए ले लिए। बंगाली चौराहे […]
400 करोड़ के 2 सौर ऊर्जा प्लांट लगाएगा निगम
कंसल्टेंट फर्म के लिए टेंडर जारी किए, जलूद और यशवंत सागर में शुरू होंगे 120 मेगावाट के सोलर प्लांट इंदौर। बिजली संकट (Power Crisis) का एक ही समाधान है कि अधिक से अधिक सौर ऊर्जा (Solar Energy) और पवन ऊर्जा (Wind Energy) का इस्तेमाल किया जाए। इसीलिए नगर निगम (municipal Corporation) इंदौर लगभग 400 करोड़ […]
जानिए व्यापार शुरू करने के 3 मुहूर्त
खरमास में जमीन-मकान, वाहन-नए कपड़े खरीदे जा सकते हैं इंदौर। खरमास शुरू हो गया है। सूर्य के धनु राशि में आने से खरमास शुरू माना जाता है। अब 14 जनवरी 2021 तक मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे, लेकिन खरमास में जमीन, मकान या वाहन खरीदारी की मनाही नहीं है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस साल सूर्य […]