img-fluid

महिलाओं को बदमाश बना रहे निशाना, तीन वारदातों में पुलिस खाली हाथ

May 26, 2023

  • एक सप्ताह में मॉर्निंग वॉक पर निकली दूसरी महिला के साथ हुई लूट

इंदौर (Indore)। शहर में बदमाश अब महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। ऐसी तीन वारदातों में पुलिस अब तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई, जबकि एक सप्ताह में मॉर्निंग वॉक पर निकली दूसरी महिला को बदमाशों ने लूट लिया। शहर में कुछ समय से बदमाश या तो घर में अकेली महिला को निशाना बना रहे हैं या फिर मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं को। पुरानी घटनाओं की बात करें तो कुछ समय पहले सदर बाजार क्षेत्र में एक शिक्षिका पर हमला कर बदमाश उसके घर से सामान चुराकर ले गए थे। दूसरा मामला लसूडिय़ा थाना क्षेत्र का है।


यहां एक रिटायर्ड कर्नल की पत्नी के घर में जेवर चमकाने के बहाने घुसे बदमाश धमकाकर जेवरात ले गए थे। तीसरा मामला द्वारकापुरी का है। यहां एक छात्रा पर घर में घुसकर हमला कर दिया गया था, लेकिन तीनों मामलों में पुलिस खाली हाथ है। कुछ मामलों में पुलिस को फुटेज भी मिले, लेकिन फिर एक सप्ताह में बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं के साथ लूट की। पहली घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 51 निवासी रिटायर्ड टीआई की पतनी कमला तिवारी के साथ हुई थी। उन पर हमला कर बदमाश कान के झुमके लूट ले गया था। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कल फिर भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पुष्पा दुबे निवासी श्रीविहार कॉलोनी को मॉर्निंग वॉक के दौरान दो बदमाशों ने धमकाकर चेन लूट ली। इस मामले में भी पुलिस के हाथ फुटेज लगे हैं। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share:

  • दिल्ली जाने के पहले दिग्विजयसिंह गुड्डू और रीना में सुलह कराने पहुंचे

    Fri May 26 , 2023
    सांवेर से लडऩे को लेकर चल रहा है पिता-पुत्री में शीतयुद्ध इंदौर (Indore)। कल दिल्ली जाने के लिए इंदौर पहुंचे राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह शैल सिटी पहुंच गए, जहां पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और उनकी बेटी रीना सेतिया बोरासी के बीच बंद कमरे में उन्होंने चर्चा की। बताया जा रहा है कि सांवेर विधानसभा के टिकट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved