
भोपाल। चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ग्वालियर में पार्टी के दो दिग्गज नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के पूर्व संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे और किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र सिंह गुर्जर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। दरअसल, मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव का समय पास आ रहा है, वैसे ही दल बदल का दौर शुरू हो गया है। ग्वालियर में भाजपा के पूर्व संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे और किसान नेता सतेंद्र सिंह गुर्जर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved