img-fluid

मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, गर्मी से बेहाल लोगों के खिले चेहरे; यलो अलर्ट जारी

June 24, 2023

मुंबई। मुंबई के लोगों की आज की सुबह काफी खुशनुमा रही। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दी है। इससे पहले, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि 24 जून के आसपास मुंबई और कोकन के कई इलाकों में मानसून पहुंच सकता है।

पूरे देश को मौसम ने उलटफेर के चक्रव्यू में फंसा रखा है। कोई बारिश के इंतजार में है तो कोई बारिश के बंद होने के इंतजार में है। उत्तर भारत में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं तो वहीं पूर्वोत्तर में बाढ़ आ गई है। जबकि मुंबई के लोगों के इंतजार पर ब्रेक लग गया है। मुंबई में मानसून पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में दो दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। 26-27 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का संकेत दिया है।


मुंबई में मानसून के पहुंचते ही झमाझम बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, सोमवार को मुंबई में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी और मंगलवार को 54.5 मिमी से 94.5 मिमी बारिश होने का अनुमान है। शहर में पिछले 24 घंटों में 10.5 मिमी बारिश पहले ही हो चुकी है। आईएमडी ने दोनों दिनों में बिजली गिरने के साथ ही आंधी की भी भविष्यवाणी की है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और भारी बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचने को कहा है।

मध्य प्रदेश में जल्द पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस सप्ताहांत मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है। वहीं, राजधानी भोपाल सहित राज्य के 18 जिलों में आज मानसून पूर्व बारिश हुई है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Share:

  • 5 लाख का ट्रांसफार्मर नहीं लगवा पाए, करोड़ों का फायर हाइड्रेंड भंगार

    Sat Jun 24 , 2023
    10 साल बीते, अधिकारी बदले, नहीं बदली व्यवस्था, आग से महफूज नहीं प्रशासन भोपाल सतपुड़ा भवन हादसे के बाद आया होश, बजट मांगा, कर्मचारियों को ट्रेनिग दी जा रही इंदौर। सालों  बीते… कई अधिकारी बदले… कलेक्टर (Collector) बदले, लेकिन जिला प्रशासन की अव्यवस्थाओं का रवैया नहीं बदल पाए। 12 साल पहले 50 करोड़ से अधिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved